मजदूर के साथ चाकूबाजी कर,मासूम बच्चों को मार फेका तालाब में

By: PalPal India News
June 29, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के देवरी गांव में आरोपियों ने मजदूर पर जानलेवा हमला किया और वहां खड़े दो बच्चे को मारके तलब में फेक दिया। मजदूर ने आरोप लगाया है कि बदमाशों को चाकूबाजी करते दोनों बच्चों ने देख लिया था, इसीलिए उनको मारकर तालाब में फेंक दिया।

मजदूर टावल सिंह ने बताया कि वो गुटखा लेने दुकान जा रहा था। तभी गांव के ही नीरज राय और आकाश पटेल ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों ने यह हमला पुरानी रंजिश के चलते पहले उसके साथ गाली-गलौज की फिर जब  बात बढ़ी तो चाकू से पीठ पर लगातार वार किए। इस घटना को होते हुए 11 वर्षीय प्रतीक सिंह ठाकुर और 10 वर्षीय आसमान भूमिया ने देख लिया था, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने उन बच्चों को मर के तलब में फेक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *