“मणिपुर: उखरुल में हथियारों से लैस नकाबपोश डकैतों ने बैंक पर बोला धावा, 18.80 करोड़ रुपये नकद लूटे; जांच जारी”

By: PalPal India News
December 1, 2023

palpalindianews/jabalpur

“घटना गुरुवार को हुई, जब लुटेरों ने बैंक पहुंचकर सबसे पहले सुरक्षाकर्मियों को अपने कब्जे में लिया और तिजोरी से भारी रकम लूट ली। लुटेरों में से कुछ ने सुरक्षाबलों वाली वर्दी पहन रखी थी।””मणिपुर के उखरुल जिले में हथियारों से लैस नकाब पहने डकैतों ने एक सार्वजनिक बैंक की एक शाखा से 18.80 करोड़ रुपये नकद लूट लिए। हथियार के साथ लुटेरे राजधानी इंफाल से 80 किमी दूर उखरुल शहर पहुंचे।””मणिपुर के उखरुल जिले में हथियारों से लैस नकाब पहने डकैतों ने एक सार्वजनिक बैंक की एक शाखा से 18.80 करोड़ रुपये नकद लूट लिए। हथियार के साथ लुटेरे राजधानी इंफाल से 80 किमी दूर उखरुल शहर पहुंचे। यह घटना गुरुवार को हुई, जहां बैंक पहुंचकर सबसे पहले लुटेरों ने सुरक्षाकर्मी को अपने कब्जे में लिया और तिजोरी से भारी रकम लूट ली। लुटेरों में से कुछ ने सुरक्षाबलों वाली वर्दी पहन रखी थी। उन्होंने बैंक के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को बाथरूम में बंद कर दिया था। एक कर्मचारी से बंदुक के दम पर उन्होंने तिजोरी खुलवाया और नकद लूट लिए। उखरुल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *