मध्य प्रदेश की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज मतदान जारी है. एमपी के इंदौर, दिमनी, झाबुआ और भिंड, जबकि छत्तीसगढ़ के रायपुर से बवाल की कुछ घटनाएं सामने आई हैं. मुरैना की दिमनी सीट पर हवाई फायरिंग भी हुई. इस सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर चुनाव लड़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ में यह दूसरे चरण का मतदान है. पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को हो चुका है. एमपी में 2 हजार 533 और छत्तीसगढ़ में 958 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा. चुनाव आयोग की ओर से पूरी तैयारी की जा चुकी हैं. 64 हजार 626 पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं. नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे तक ही वोटिंग होगी. मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.