palpalindianews/jabalpur
विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान दलों को चुनाव कार्य संपादन करने के लिए मतदान सामग्री का वितरण किया गया। वहीं चुनाव कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सामग्री स्थल पर पर्याप्त बल की भी तैनाती की गई थी। जहां मतदान दिवस से पूर्व मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्ट्रांग रूम को सुरक्षित रखने और सुरक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई है। बताया गया है कि मतदान दिवस को लेकर मतदान दलों को ईवीएम और वीवीपेट मशीन वितरण की गई है। इसके साथ-साथ उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होना है। जिसके लिए जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में मतदान सामग्री मतदान दलों को वितरण की गई है।