मध्यप्रदेश चुनाव गणना 2023: कांग्रेस ने मतगणना के लिए जिलों में भेजे प्रभारी, भोपाल में बैठेंगे दिग्गज

By: PalPal India News
November 30, 2023

palpalindia/jabalpur

MP Election Counting 2023: राज्य ब्यूरो, भोपाल। तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए कांग्रेस ने अपने सभी नेताओं को सतर्क कर दिया है। जिलों में मतगणना पर नजर रखने के लिए प्रभारी भेजे गए हैं। वहीं, भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में कंट्रोल बनाया गया है, जहां दिग्गज नेता सुबह से बैठेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी सहित अन्य नेता उम्मीदवारों से संपर्क में रहेंगे और जहां भी आवश्यकता होगी, वहां अधिकारियों से बात करेंगे। प्रदेश कांग्रेस ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे मतगणना को लेकर सतर्क रहें।

बहुमत के साथ बनाएंगे सरकार कांग्रेस के पदाधिकारियों का दावा है कि कार्यकर्ता, उम्मीदवार और अन्य माध्यमों से सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, उसके अनुसार पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। ऐसे में भाजपा गड़बड़ी के प्रयास कर सकती है, इसलिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सतर्क कर दिया है। प्रभारियों को जिले में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं तो वरिष्ठ नेताओं से कहा है कि वे उम्मीदवारों के संपर्क में रहें। उम्मीदवार भी संगठन पदाधिकारियों के साथ संवाद बनाकर रखें। कहीं भी कोई गड़बड़ी की आशंका हो तो प्रदेश कार्यालय को तत्काल सूचित करें ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *