पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। देश के कई हवाई अड्डों और विमानों को बम से उड़ाने की धमकियाँ मिलती रहती है इसी बीच मध्यप्रदेश जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। लेकिन पुलिस की जाँच के बाद मालूमात हुई की जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में बम होने की सूचना फर्जी निकली। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुख्यालय को एक मेल के माध्यम से डुमना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद प्रशासन जांच में जुट गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की तरफ से मिले इनपुट पर जबलपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। हालाँकि एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एफआईआर दर्ज कराई
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस मामले की खमरिया पुलिस थाने में यह एफआईआर दर्ज कराई है। जहाँ पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है वहीँ अज्ञात आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
देश के कई एयरलाइंस को 90 बार बम से उड़ाने की धमकी
आपको बता दे देश के विभिन्न एयरपोर्ट अथॉरिटी से जानकारी मिली है की बीते 7 दिनों में देश की कई एयरलाइंस को 90 बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। इन धमकियों के कारण सुरक्षा व्यवस्था पहले से दोगुनी कर दी गई है इसके आलावा विमानों की जल्द से जल्द लैंडिंग कराकर जांच की जा रही है, इन धमकियों के कारन एयरलाइंस को अभी तक में 427 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है।