मध्यप्रदेश में 22 जनवरी को रहेगा अवकाश, अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर भजन मंडलियों की प्रतियोगिता कराएगी सरकार

By: PalPal India News
January 15, 2024

पलपल संवाददाता, भोपाल. यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर मध्यप्रदेश में जश्न-उत्सव जैसा माहौल रहेगा, इसके साथ ही सरकार द्वारा अवकाश घोषित किए जाएगा. जबलपुर, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन सहित प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर लाइटिंग की जाएगी. प्रदेश सरकार की ओर से समारोह को लाइव दिखाने के इंतजाम किए जाएंगे. प्रदेश की सभी पंचायतों में भजन मंडलियों के बीच भजनों की प्रतियोगिता कराकर पुरस्कृत किया जाएगा.एमपी सरकार द्वारा अगले सप्ताह को राममय बनाने की तैयारी में जुटी है. मोहन सरकार भी चाहती है कि प्रदेश की सभी 23 हजार ग्राम पंचायतों में 22 जनवरी तक श्रीराम कथा सप्ताह मनाया जाए. इस दौरान श्रीराम भजन, रामकथा वाचन, रामचरित मानस पाठ, राम रक्षा स्त्रोत सहित भगवान राम की स्तुति वाले अन्य कार्यक्रम किए जाएं. इसके अलावा आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परिचर्चा, नृत्य नाटिका, भजन संध्या, रंगोली के भी कार्यक्रम किए जाएंगे. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के जिला पंचायत सीईओ को इस संबंध में निर्देश दिए हैं. जिसमें कहा गया है कि ये सभी कार्यक्रम बाकायदा प्रतियोगिता के तौर पर कराए जाएंए ताकि इसमें पंचायत स्तर पर पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाने वाले भजन मंडलियों व चयनित अन्य कलाकारों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की ओर से प्रमाण पत्र दिया जा सके. 26 जनवरी को इन मंडलियों व कलाकारों को जिला स्तर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण किया जाएगा. यह पुरस्कार स्थानीय स्तर पर मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष या स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिकों, धर्मगुरुओं, साधु-संतों के माध्यम से दिया जाएगा. प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को सभी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का फैसला किया है. इसमें स्कूल, कॉलेज, शासकीय उपक्रमों में अवकाश घोषित रहेगा. इसके लिए जीएडी ने सरकार के निर्देश के बाद फाइल मुख्य सचिव वीरा राणा को अप्रूवल के लिए भेज दी है, उनकी सहमति मिलते ही आदेश जारी हो जाएंगे.

तीन दिन तक रहेगा अवकाश-

22 जनवरी को छुट्टी घोषित होने के बाद 20 से 22 जनवरी तक लगातार तीन दिन का शासकीय अवकाश हो जाएगा. 20 जनवरी को शनिवार है,  21 को रविवार शासकीय अवकाश का घोषित दिन है

16 से 21 जनवरी तक मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान-

संस्कृति विभाग द्वारा श्रीरामचरित लीला समारोह 11 से 21 जनवरी 2024 तक जबलपुर, रतलाम, मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, खंडवा, आगर-मालवा, देवास, सीहोर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, रीवा व दमोह में आयोजित किए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *