मध्यप्रदेश मैं अभी तक लगभग 14.6 इंच बारिश हो गई है. अभी भी तेज बारिश का अलर्ट जारी

By: PalPal India News
July 27, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्यप्रदेश मैं अभी तक लगभग 14.6 इंच बारिश हो गई है. मौसम विभाग ने गुना, शाजापुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है . वहीँ भोपाल,जबलपुर, श्योपुर, उज्जैन, देवास, राजगढ़, भोपाल, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, पन्ना, दमोह, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है और इनके अतिरिक्त इंदौर, ग्वालियर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी का अलर्ट जारी है . हम आपको बता दे की सागर टीकमगढ़ में भारी बारिश से सागर के पामर डेम के 11 में से 5 गेट खोल दिए गए है.

टीकमगढ़ और सीधी के हालात ये है की नदी और नाले उफान पर है और निचली वस्तियों में पानी भर गया है जिससे वहां के रहवासियों को काफी नुकसान का सामना करना पर रहा है. वहीँ मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है, कटनी के बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा, स्लीमनाबाद के करीब आधा सैकड़ा गांव डूब चुके है. जबलपुर की SDERF और NDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है.मौसम के इस रूप को देखते हुए palpal इंडिया news चैनल की टीम आपसे अपील करती है की प्रदेश में लगातार भारी बारिश और बाढ़ के हालात बने हुए है,इसलिए आप सभी पानी वाले स्थान पर जाने से बचे. और खुद भी सुरक्षित रहे और आसपास के लोगों को भी पानी वाले स्थान पर जाने से रोके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *