मध्य प्रदेश: गुना में भीषण सड़क हादसा, डंपर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 13 लोग जिंदा जले

By: PalPal India News
December 28, 2023

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में भीषण सड़क हादसा हुआ है. रात करीब 9 बजे डंपर और बस में जोरदार टक्कर हुई, जिससे बस में आग लग गई. इस दौरान 13 यात्री जिंदा जल गए. इन यात्रियों की अस्पताल ले जाते समय व अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. करीब 15 लोग गंभीर है. बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे. मौके पर पहुंची पुलिस और आस-पास के लोगों की मदद से राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है.सूचना पाकर मौके पर पहुंंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव कार्य तेजकर दिया है.

गुना एसपी विजय कुमार खत्री ने बताया कि इस हादसे में बुरी तरह झुलसे 12 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि अभी भी 14लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बचाव टीम ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला. इनमें 13 लोगों की मौत हो चुकी थी. इसके अलावा दर्जन भर से अधिक लोग बुरी तरह झुलसे हुए थे. इन सभी को 6 से ज्यादा एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

यह हादसा बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के दोहाई मंदिर के पास हुई है. ये भी जानकारी सामने आई है कि हादसे का कारण बस का अनफिट होना है. यानी की बस की हालत बेहद ही खराब थी, लेकिन फिर भी उसमें यात्रियों को ढोया जा रहा था.

मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए की सहायता-  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में हुई बस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं. घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी. उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनर्रावृत्ति न हो. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *