“मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: 6 नवंबर से ‘वोट फ्रॉम होम’ की सुविधा, जानें इसकी विशेषता”

By: PalPal India News
November 6, 2023

palpalindianews/indore

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है. यूं तो सूबे में मतदान की तारीख 17 नवंबर तय की गई है, लेकिन बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए घर से मतदान की सुविधा आज यानी सोमवार 6 नवंबर से शुरू हो गई है. इंदौर जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. जिले में 4 हजार 666 दिव्यांग और बुर्जुग मतदाताओं द्वारा घर से मतदान करने का विकल्प चुना गया है. मतदान की प्रक्रिया आज सोमवार 6 नवंबर से प्रारंभ हो रही है. इनके मतदान का सिलसिला 9 नवंबर तक जारी रहेगा

“मतदान प्रक्रिया की गोपनीयता और सुरक्षा के साथ शुरू हुआ मतदान प्रक्रिया

संपूर्ण मतदान प्रक्रिया की गोपनीयता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मतदान प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी. जिले में 80 साल से अधिक उम्र और दिव्यांगों के मतदान की प्रक्रिया 6 नवंबर से 9 नवंबर 2023 तक होगी. मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण 6 नवंबर 2023 को सुबह 6 बजे से श्री अटल बिहारी वाजपेई कॉलेज (आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज) इंदौर से किया गया और मतदान दल के लौटने के बाद बैलेट पेपर प्रशासनिक संकुल भवन के जिला कोषालय कार्यालय में जमा किया जाएगा.

अभ्यर्थियों को पोस्टल बैलेट के जमा होने और प्राप्त करने की जानकारी रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दी जाएगी. अभ्यर्थी चाहे तो अपना प्रतिनिधि (जिसमे बी.एल.ए भी शामिल हैं) इस प्रक्रिया को देखने के लिए नियुक्त कर सकते हैं. इसकी सूचना अभ्यर्थी रिटर्निंग अधिकारी को देना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *