मध्य प्रदेश सरकार ने दी विशेष माफी,15 अगस्त पर 20 बंदी होंगे रिहा

By: PalPal India News
August 14, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। आजादी की सालगिरह पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल के 20 बंदी खुली हवा में सांस ले सकेंगे। आजीवन कारावास के बंदियों के अच्छे आचरण को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इन्हें विशेष माफी दी है। ये बंदी 14 साल की सजा काट चुके हैं और अब विशेष माफी की वजह से रिहा हो रहे हैं। यदि सरकार इन बंदियों को विशेष माफी नहीं देती तो इन्हें 6 साल और जेल में काटने पड़ते। जेल अधीक्षक गोपाल ताम्रकार का कहना है कि 15 अगस्त के दिन ऐसे 20 बंदियों को जेल से रिहा किया जाएगा। जो मंडला डिंडोरी कटनी जबलपुर और अन्य कई जिलों के निवासी हैं।

HIGHLIGHTS

  • 15 अगस्त पर 20 बंदी होंगे रिहा।
  • मध्य प्रदेश सरकार ने दी विशेष माफी।
  • अच्छे आचरण को देखते हुए की जा रही रिहाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *