पलपल इंडिया प्रतिनिधि, रीवा।रीवा जिले के मनगवां थाना व मनिकवार चौकी क्षेत्र अंतर्गत मनिकवार निवासी रावेन्द्र सेन उर्फ रफ्फू ने अपनी सैलून की दुकान में अंदर से दरवाजा बंद कर अज्ञात कारणों से देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजन आज सुबह जब मनिकवार बाजार में स्थित दुकान पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद देख उन्हें शक हुआ और अंदर झांका तो रस्सी से लटकता शरीर दिखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी,मनिकवार पुलिस चौकी प्रभारी मदनलाल रावत आरक्षक संतोष डाबर द्वारा मौका मुआयना कर लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु मनगवां भेजा गया है। मृतक रावेन्द्र सेन की दो बेटियां और एक पुत्र हैं,मृतक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया अभी यह पता नहीं चल सका है।
HIGHLIGHTS