मनोज यादव हत्याकांड के मामले में,वकील ओम यादव को मिल रही धमकियां

By: PalPal India News
July 8, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर एक अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दिए जाने से वकीलों का आक्रोश भड़क उठा है। ओम यादव नाम के अधिवक्ता के मामा मनोज यादव की हत्या की गई थी और उसकी हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। अधिवक्ता का कहना है कि पवन रजक के द्वारा उनसे कहा गया कि अगर मौनी यादव के खिलाफ जाओगे तो जो हश्र मनोज यादव का हुआ, वही तुम्हारा भी होगा। वकील ओम यादव ने एसपी आदित्य प्रताप सिंह से शिकायत की है। जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी भी ओम यादव के साथ एसपी के पास पहुंचे और उन्होंने एसपी आदित्य प्रताप सिंह सिंह से चर्चा की इसके बाद उन्हें अश्वशासन मिला कि आरोपी के खिलाफ कई और मामले दर्ज हैं, इसलिए अब उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।

HIGHLIGHTS

  • वकील को धमकी के मामले में एसपी को ज्ञापन।
  • वकील ओम यादव को मिल रही धमकियां।
  • मनोज यादव हत्याकांड का मामला।
  • वकीलों ने एसपी से की कार्रवाई की मांग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *