मन्नत वाली महाकाली के दरबार में उमड़ी भीड़, 51 थालियों में माता को अर्पित किया गया श्रृंगार

By: PalPal India News
October 11, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। रांझी स्थित मन्नत वाली महाकाली के दरबार में प्रतिदिन हजारों लोग हाजिरी लगा रहे हैं। मन्नत वाली महाकाली जबलपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश में विख्यात है दूर दूर से लोग माता के दरबार में आते है और माता से अपनी मन्नत मांगते है। मन्नत वाली महाकाली को नवरात्रि की अष्टमी पर 51 थालियां में श्रृंगार सामग्री अर्पित की गई और हवन के साथ भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया कमेटी के लोगों का कहना है कि 51 थालियां में माता रानी को श्रृंगार अर्पित करने की परंपरा शुरू से चली आ रही है जो आज भी जारी है।

HIGHLIGHTS

  • 51 थालियों में माता को अर्पित किया गया श्रृंगार।
  • मन्नत वाली महाकाली के दरबार में उमड़ी भीड़।
  • हजारों लोगों ने किए माता रानी के दर्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *