मलाइका के पिता ने किया सुसाइड,मौत के बाद घर पहुंची मलाइका अरोड़ा,खबर मिलते ही एक्स हसबैंड अरबाज और  एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी पहुंचे घर

By: PalPal India News
September 11, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मलाइका के पिता ने आज सुबह सुसाइड कर लिया। बुधवार को मलाइका के सौतेले पिता ने 6वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। अनिल ने बांद्रा में अपने घर आयशा मैनोर की छठी मंजिल से छलांग लगाई है। मलाइका भी अपने घर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान और  एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी खबर मिलते ही घर पहुंचे हैं। इस खबर से पूरा बॉलीवुड शोक की लहर में डूब गया है। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मुंबई में रहते थे। मलाइका की माँ जॉयसी पोलीकार्प ने अनिल से दूसरी शादी की थी।

आपको बता दे की मलाइका के पिता के निधन की खबर मिलते ही कई सितारों का यहां आना-जाना शुरू हो गया है। इसी के बीच मलाइका के परिवार के लोग भी यहां इकट्ठे होना शुरू हो गए हैं। मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर यहां पहुंच गए हैं। साथ ही अलवीरा अग्निहोत्री भी खबर सुनते ही मौके पर पहुंची हैं। साथ ही मौके पर मुंबई पुलिस भी मौजूद है। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। साथ ही घटनास्थल को भी पुलिस ने बंद कर दिया है।

मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी इस मुश्किल घड़ी में उनके घर पहुंचे हैं. सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान को अरोड़ा निवास के बाहर पुलिस अधिकारियों से बात करते हुए देखा गया था और अब मलाइका भी मां के घर पहुंच गई हैं। वह पुणे में थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *