मलेशिया में काम दिलवाने के नाम पर ठगी, पाकिस्तानी एजेंटों की मिलीभगत आ रही सामने

By: PalPal India News
August 30, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर।पाकिस्तानी एजेंटो से मिलकर विदेश में काम दिलवाने के नाम पर जबलपुर के कई युवकों के साथ हुई एक ठगी का मामला सामने आया है। खास कर जबलपुर अति संवेदनशील शहर होने के कारण इस शहर की सुरक्षा में कभी भी बड़ी सेंधमारी भी हो सकती है क्योंकि ठगी का शिकार हुए बेरोजगार युवकों ने जबलपुर के दोनों एजेंटो पर पाकिस्तानी एजेंटो से संबंध होने का खुलासा किया है। इस पूरे मामले पर बेरोजगार युवक की शिकायत के बाद थाना गोहलपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल जबलपुर में रहने वाले मोहम्मद इमरान अंसारी ने पुलिस को बताया कि शहर के एजेंट सलीम अंसारी और इस्तियाक ने उनसे मोटी रकम लेकर मलेशिया की एक कंपनी में नोकरी दिलवाने के नाम से उसे मलेशिया भेजा जहां पर पाकिस्तानी एजेंटो ने उसे रात के अंधेरे में जंगलों के रास्ते लेकर गए थे। परंतु उसे वहां पर काम नही मिला जिससे वह दुखी हो गया और उन पाकिस्तानी एजेंटो के चंगुल से बच कर वह किसी तरह वापस जबलपुर आ गया। फिलहाल इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गोहलपुर पुलिस ने एजेंट सलीम अंसारी और इस्तियाक की तलाश शुरू कर दी है।

HIGHLIGHTS

  • मलेशिया में काम दिलवाने के नाम पर ठगी
  • पाकिस्तानी एजेंटों की मिलीभगत आ रही सामने
  • गोहलपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *