पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मशहूर टीवी एक्टर कुशाल टंडन अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है, लेकिन अब वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. पॉपुलर टीवी स्टार कुशाल टंडन ‘नायरा’ यानी शिवांगी जोशी के साथ रिलेशनशिप में हैं. उन्होंने अपना रिश्ता कन्फर्म कर दिया है. कुशाल एक्ट्रेस शिवांगी जोशी संग लव अफेयर को लेकर खबरों में बने हुए थे. पर अब कुशाल टंडन ने आखिरकार कन्फर्म कर दिया है कि वह को-स्टार और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को डेट कर रहे हैं। उन्होंने अपना रिश्ता फाइनली ऑफिशियल कर दिया है। कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने टीवी शो ‘बरसातें: मौसम प्यार का’ में साथ काम किया, और उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। ऑफ-स्क्रीन भी कुशाल और शिवांगी की जोड़ी पसंद की जाने लगी। फैंस इस कपल को लेकर खुशी से झूम उठे।
कुशांल ने शिवांगी के साथ अपना रिलेशनशिप कन्फर्म करते हुए कहा, ‘मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं प्यार में जरूर हूं। हम इसे बहुत धीरे-धीरे आगे लेकर जा रहे हैं। हम अपने रिश्ते में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते।’ बता दें कि कुशाल और शिवांगी जोशी में 13 साल उम्र का फासला है. दोनों हिट टीवी शो ‘बरसातें मौसम प्यार का’ में नजर आ चुके हैं. इसी शो के सेट पर शिवांग और कुशाल की मुलाकात हुई थी. सेट पर दोनों दोस्त बने और वक्त के साथ ये रिश्ता प्यार में बदल गया.
कुशाल ने यह बताया कि मेरी मां को मरी शादी की बहुत जल्दी है। कुशाल बोले मां का बस चले तो वो आज ही मेरी शादी करवा दें। वह मेरी शादी के लिए बेसब्र हुए जा रही हैं।’ लेकिन अभी में थोड़ा समय चाहता हूँ, कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता।