पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नर्मदा के तट गौरी घाट स्थित श्री सोमेश्वर धाम परिसर में आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में श्री सोमेश्वर धाम के महंत केवल पुरी महाराज के सानिध्य में पौधारोपण किया गया। पल-पल इंडिया न्यूज़ प्रमुख कमलेश गुप्ता ओम रघुवंशी. अनुराग तिवारी. मनीष चंसोरिया और अंकित की मौजूदगी में 51 पौधे लगाए गए और उन पौधों का संरक्षण और देखरेख करने का संकल्प भी लिया गया। श्री सोमेश्वर धाम के महंत केवल पुरी महाराज ने कहा कि वृक्ष भी एक जीव है और मानव जीवन पेड़ पौधों के बिना संभव ही नहीं है। इसलिए वृक्षारोपण का काम काफी पुण्य फलदाई माना जाता है इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू विशेष रूप से मौजूद रहे।
HIGHLIGHTS