महाकुम्भ में चमका मोनालिसा की किस्मत का सितारा, फिल्म में मिला लीड रोल…..

By: PalPal India News
January 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ पहले दिन से ही सुर्खियां बटोर रहा है। यहां आने वाले तरह-तरह के साधु संतों से लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब पहचान बटोरी है। ऐसे ही महाकुंभ में माला बेचने वाली एक लड़की मोनालिसा भी वायरल हो गई। मोनालिसा की आँखों खूबसूरती देख लोग उनके दीवाने हो गए, और फोटो-वीडियो के लिए कतारें लगने लगीं। मोनालिसा ने महाकुंभ में वायरल होते ही अपने घर का रास्ता नापा। लेकिन इससे पहले ही उनकी किस्मत चमक चुकी थी।

अब मोनालिसा को फिल्म मिल गई है। मोनालिसा अब फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। फिल्म को डायरेक्टर सनोज मिश्रा बना रहे हैं। सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए मोनालिसा को कास्ट किया है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव भी अहम किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। अमित राव की भी ये डेब्यू फिल्म होने वाली है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। सनोज मिश्रा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। सनोज वीडियो में मोनालिसा के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। सनोज मिश्रा ने बताया कि ‘मैं इन्हें कास्ट करने के लिए इनके गांव आया हूं। मैं इन्हें खोजते हुए प्रयागराज भी गया था, लेकिन ये वहां नहीं मिलीं। इसके बाद मुझे इनके घर आना पड़ा। ये बहुत ही मासूम लोग हैं। मैंने इनके करियर बनाने की जिम्मेदारी उठाई है।’ बता दें कि मोनालिसा को इस फिल्म में कास्ट करने के बाद मुंबई में इन्हें एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

राजकुमार राव के बड़े भाई भी डेब्यू करेंगे इस फिल्म से

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। अमित राव की भी ये डेब्यू फिल्म होने वाली है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। सनोज मिश्रा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

कौन हैं सनोज मिश्रा?

सनोज मिश्रा एक बॉलीवुड डायरेक्टर हैं और अब तक 5 फिल्में बना चुके हैं। सनोज की आखिरी फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी जिसका नाम था लफंगे नवाब। इससे पहले राम की जन्मभूमि, तराना, गांधीगिरी और महिदपुर जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं। अब सनोज मिश्रा मोनालिसा के साथ फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में साथ काम करते नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *