महाकुम्भ में यह साध्वी अपनी ख़ूबसूरती के कारण सोशल मीडिया में है छाई! जाने कौन है

By: PalPal India News
January 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। आजकल सोशल मीडिया पर महाकुम्भ में आई एक साध्वी काफी छाई हुई हैं। अपनी खूबसूरती के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुई साध्वी के लोग पुराने वीडियो भी खूब शेयर कर रहे हैं और अपने मुताबिक अलग-अलग बातें कह रहे हैं।

महाकुंभ की शुरुआत कल यानी 13 जनवरी 2025 से हो चुकी है और अब ये लगभग 45 दिन (26 फरवरी) तक चलेगा। इस महाकुंभ में दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर महाकुंभ के अलग-अलग वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें अलग-अलग साधु संत नजर आ रहे हैं। मगर इस समय सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी तरफ खीचनें वाली एक महिला साध्वी हैं। महिला साध्वी की खूबसूरती ही वो कारण है जो सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन हैं और सोशल मीडिया पर उनके कौन से पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं।

कौन हैं ये वायरल हो रही साध्वी?

अभी सोशल मीडिया पर कल से एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक साध्वी रथ पर सवाल है और एक महिला उनका इंटरव्यू ले रही हैं। उस इंटरव्यू में वो बताती हैं कि वो उत्तराखंड से हैं और आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हैं। वीडियो में वो यह भी बताती हैं कि उन्हें जो करना था उसे छोड़कर उन्होंने ये वेश धारण किया है और पिछले 2 साल से साध्वी का जीवन जी रही हैं। आपको बता दें कि उनका नाम ‘हर्षा’ है और वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट का नाम Anchor harsha richhariya है।

पहले रह चुकी हैं इंफ्लुएंसर

हमने जब उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखा तो पता चला कि उन्होंने अपने बायो में भी खुद को आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या बताया है। इसके अलावा वो सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। उसके साथ उन्होंने खुद को इंफ्लुएंसर भी बताया है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट को स्क्रोल करते हुए नीचे गए तो नजर आया कि उन्होंने कई सारे पोस्ट किए हैं जिसमें महाकुंभ और धर्म की बातें करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं इन सभी से पहले वो रील भी बनाया करती थी और वो सभी रील्स भी उनके अकाउंट पर मौजूद हैं जिसमें से कुछ अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *