पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास बुधवार को महापौर जनसुनवाई में तब हंगामा हो गया, जब एक बुज़ुर्ग व्यक्ति ने अपने ऊपर पैट्रोल डालकर आत्म दाह करने का प्रयास किया। बुजुर्ग व्यक्ति का आरोप है कि उसके पिता की नोकरी की जगह उसे अनुकम्पा में नोकरी दी जाए। पर उनसे नोकरी के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया है।बुजुर्ग ने यह भी कहा कि मैंने महापौर को ज्ञापन भी दिया था तन इन्होने बोला था की आपको नौकरी दे दी जाएगी पर इसके बाद ये मुझसे पैसे मांगने लगे 50 हजार रूपए
वंही इस पूरे मामले में ननि आयुक्त रजनीश कसेरा का कहना है कि बुजुर्ग व्यक्ति के पिता रिटायर्ड हुए थे। इसलिए उन्हें नोकरी नही दी जा सकती। लेकिन बुज़ुर्ग व्यक्ति मानने को तैयार नहीं है। उक्त मामले में फिर भी जांच कर उचीत कार्यवाही की बात आयुक्त ने कही है।
HIGHLIGHTS