महाराष्ट्र भंडारा कीऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 5 लोगों की मौत कुछ घायल

By: PalPal India News
January 24, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,महाराष्ट्र। महाराष्ट्र से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र भंडारा के जवाहरनगर स्थित आयुध/ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। जानकारी के अनुसार, विस्फोट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर भी आई है हालंकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

सुबह करीब 10 बजे हुआ विस्फोट

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 10 बजे आयुध निर्माणी जवाहर नगर में विस्फोट हो गया जहाँ काम कर रहे कुछ कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग, तहसीलदार और अन्य आवश्यक प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मौके पर एसडीआरएफ को अतिरिक्त सहायता प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *