महिलाओं से सुझाव ले मध्य प्रदेश में बनेगी नई 14 सड़कों पर बस स्टॉप

By: PalPal India News
August 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्य प्रदेश में सरकार महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिलाओं से सुझाव लेकर नई सड़कों पर बस स्टॉप बनाएगी। आपको बता दे की सरकार का यह उद्देश्य है कि महिलाओं को सुरक्षित और सुगम परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जाए। जिससे वे खुद को सुरक्षित महसूस करें। इसके साथ ही बस स्टाप पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे इसके लिए एमपीआरडीसी, जेंडर एक्सपर्ट और कंसलटेंट की टीम मिलकर गांव में जाएंगे और महिलाओं से बात करेंगे, जिले और तहसील स्तर पर बैठक होगी। इसके बाद महिलाएं के द्वारा बताई गई जगहों का निरिक्षण कर वहां बस स्टॉप का निर्माण कराया जाएगा।

इसके अलावा बस स्टाप के पास पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। विशेषकर इस बात का ध्यान भी रखा जायेगा की पुरुषों के साथ महिला पुलिस कर्मियों को प्राथमिकता में रखकर ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि यात्रा करने वाली महिला यात्री असहज न हो बेहतर और सुरक्षित महसूस कर सकें। इनमें पांच सड़कें उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को मध्य प्रदेश से जोड़ेगी। सरकार द्वारा बताया गया की न्यू डेवलपमेंट बैंक से ऋण लेकर बनाई जाएँगी सड़कें।

 

 

39 responses to “महिलाओं से सुझाव ले मध्य प्रदेश में बनेगी नई 14 सड़कों पर बस स्टॉप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *