महिला आरक्षक रंजना शर्मा ने उत्तर प्रदेश में आयोजित नेशनल वेटर्न एथलेटिक चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

By: PalPal India News
November 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। मध्यप्रदेश जबलपुर की महिला पुलिस आरक्षक ने अमेठी उत्तर प्रदेश में आयोजित नेशनल वेटर्न एथलेटिक चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नाम रोशन किया। महिला आरक्षक पुलिस लाइन जबलपुर में पदस्थ है रंजना शर्मा ने अमेठी उत्तर प्रदेश में आयोजित नेशनल वेटर्न एथलेटिक चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शॉट पुट थ्रो, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर जबलपुर पुलिस का नाम रोशन किया है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय ने आरक्षक रंजना शर्मा की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

HIGHLIGHTS

  • महिला आरक्षक रंजना शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल।
  • अमेठी उत्तर प्रदेश में आयोजित ही नेशनल वेटर्न एथलेटिक चैंपियनशिप।
  • एसपी संपत उपाध्याय ने दी बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *