महिला ने रुकवाई CM मोहन यादव की कार,बोली पति को जीभ कैंसर है और इलाज के लिए पैसे नहीं है  

By: PalPal India News
July 9, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा का दौरा कर रहे  थे कि तभी एक महिला ने मुख्यमंत्री की कार रुकवा ली। यह देख सीएम अपनी कार से उतरे और पीड़ित महिला की समस्या सुनी। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उसके पति को जीभ का कैंसर है। महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो पिछले 6 माह से पति का इलाज करवा रही है। अब उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है, घर में खाने को नहीं बचा है। पैसों के आभाव में पति का इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा है।

पीड़ित महिला की समस्या जानने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिला को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही पीड़ित महिला के पति का इलाज कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *