पलपल इंडिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ माँ की आँखों में मिर्च डालकर बच्चे को किडनेप कर भाग गए 2 बदमाश। ग्वालियर शहर के मुरान क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बच्चे के अपहरण की वारदात सामने आई है। कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी जब बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थीं, तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुई जहाँ 6 साल के एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया।
यह घटना तब हुई जब बच्चे की मां उसे स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश पीछे से आए और महिला की आंखों में मिर्ची झोंक दी। इसके बाद उन्होंने बच्चे को जबरन उठाया और फरार हो गए। कारोबारी की पत्नी उनके पीछे दौड़ीं लेकिन तब तक वो दूर निकल गए थे। यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर किडनैपर्स की तलाश शुरू कर दी है।यह सारी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
यह घटना ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र की सीपी कॉलोनी में हुई है। अपहृत बच्चे का नाम शिवाय है, जिसके पिता राहुल एक शुगर कारोबारी हैं। परिवार वालों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर अपराधियों की पहचान और बच्चे को बचाने के प्रयास में जुटी हुई है।
मुरार सीपी कॉलोनी से किडनैप हुए बच्चे (शिवाय गुप्ता) या अपहरणकर्ताओं की जानकारी देने वाले को आईजी अरविंद सक्सेना 30,000 रुपये की इनाम राशि देने घोषणा की है। उन्होंने जानकारी देने के लिए +91 91310 46472 नंबर जारी किया है।