‘माँ, मेरी सास जल्द ही मर जाये’ मंदिर में दान पेटी से निकले 20 रूपए के ‘नोट’ पर मिली फरियाद

By: PalPal India News
December 30, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे हर कोई हैरानी में है। दरअसल यहां देवी के मंदिर में दान पेटी से एक नोट निकला है जिसमें किसी ने अपनी सास के मर जाने की मन्नत मांगी है। नोट में लिखी ऐसी फरियाद को पढ़कर मंदिर प्रबंधन के साथ साथ वहां मौजूद लोगों के भी होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार यह मामला कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के अफजलपुर तालुका के कातादरगी इलाके में भाग्यवन्ती मंदिर में दान पात्र भर गया, जिसके बाद प्रबंधन ने हुंडी में चढ़ाई धनराशि की गिनती शुरू की।जहाँ मंदिर की दान पेटी में से एक 20 रुपये का नोट निकला जिसमें किसी ने अपनी सास की मौत की मन्नत मांगी है। नोट में लिखा था की ‘माँ, मेरी सास जल्द ही मर जाये।’

देवी से मांगी मन्नत

वैसे तो जब किसी मंदिर की दान पेटी खोली जाती है, तो मंदिर के राजस्व, या इतनी बड़ी राशि के संग्रह की खबर देना एक लोकप्रिय रिवाज है, लेकिन इस मंदिर से रकम की बजाय एक 20 रुपये का नोट चर्चा का विषय बन गया है। जब मंदिर की दान पेटी खोली गई और उसमें से नोटों की गिनती की गई तो एक नोट में जो मन्नत भाग्यवन्ती देवी से मांगी गई थी उसने सभी को चौंका दिया। अब ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *