मां ने दो मासूम बेटियों के साथ खाया जहर,चार माह की बेटी की मौत

By: PalPal India News
July 10, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। दमोह देहात थाना क्षेत्र के राजनगर के पास टपरिया गांव में एक महिला ने अपनी दो बेटियों को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। गंभीर हालत में तीनों को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां 4 माह की मासूम ने दम तोड़ दिया। महिला रुक्मिणी यादव और उसकी 2 साल की बेटी जिज्ञासा को प्राथमिक इलाज दिया गया। उनकी हालत नाजुक थी इसलिए दोनों को जबलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

परिजनों ने बताया कि पता नहीं किस कारण से उनकी बहू ने जहर खाया है। उनका छोटा भाई मनीष उस समय खेत में काम कर रहा था। परिवार के बाकी लोग भी अपने-अपने काम में व्यस्त थे। अचानक खबर मिली तो जाकर देखा कि बहू रुक्मिणी ने जहर खा लिया है और उल्टियां कर रही है बच्चों की हालत भी ठीक नहीं थी इसलिए सभी को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे।

घटना की खबर मिलने के बाद सीएसपी अभिषेक तिवारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने इस तरह का जानलेवा कदम क्यों उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

HIGHLIGHTS

  • मां ने दो मासूम बेटियों के साथ खाया जहर
  • चार माह की एक बेटी की मौत
  • रुक्मिणी यादव और एक बेटी जिज्ञासा की हालत गंभीर
  • देहात थाना क्षेत्र के राजनगर की घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *