मां बूढ़ी खेरमाई जवारा जुलूस निकला धूम-धाम से, सैकड़ों भक्त दिखे देवी मां की भक्ति आराधना में लीन

By: PalPal India News
October 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मां बूढ़ी खेरमाई जवारा विसर्जन जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। आस्था और श्रद्धा के साथ भक्ति में लीन महिलाएं सिर पर जवारे लेकर चल रही थीं। तो सैकड़ों भक्त बाना छेदे हुए बैंड बाजों के साथ देवी मां की भक्ति आराधना में लीन दिखे। देवी मां के जयकारों के साथ स्थानीय कलाकार भगवान शंकर व महाकाली की चलित झांकियों में दिखाई दिए। नौ दिनों तक देवी मां के दरबार में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धा व आस्था के साथ पूजा अर्चना, आरती, भजन मंडली द्वारा देवी जी के भजनों व गीतों की प्रस्तुति देर शाम दरबार में चलती रही।

जवारे विसर्जन जुलूस में बड़ी संख्या में देवी मां के भक्त शामिल रह जवारा विसर्जन जुलूस मार्ग व्यवस्था को लेकर पुलिस बहुत सतर्क दिखी बूढ़ी खेरमाई मंदिर के जवारा जुलूस मार्ग के आगे-पीछे पुलिस की टीम लगाई गई थी। बूढ़ी खेरमाई मंदिर से निकालने जाने वाले जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस के दौरान संदिग्ध पर पुलिस की पैनी नजर रखी गई थी।

HIGHLIGHTS

  • मां बूढ़ी खेरमाई जवारा जुलूस में बाना छेद कर निकले सैकड़ो लोग।
  • जबलपुर में सबसे बड़ा जवारा जुलूस निकला।
  • चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *