माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 50 दिन के लिए रद्द हुई वन्दे भारत

By: PalPal India News
January 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दिल्ली। नए साल पर श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा में जाने का हुजूम उमड़ परता है ऐसे में माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का ताँता लगा हुआ है। सड़क, रेल और हवाई यातायात के जरिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शनों के कटरा पहुंचते हैं। माता वैष्णो देवी के धाम तक पहुंचने के लिए भारतीय रेलवे की एक अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस भी चलती है।

लेकिन अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का लुत्फ लेना चाहते हैं तो आपको निराशा हाथ लगेगी। क्योंकि भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन को लगभग डेढ़ महीने से अधिक समय के लिए कैंसिल कर दिया है। आपको बात दे श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 50 दिनों के लिए कैंसिल कर दिया गया है। 16 जनवरी से 6 मार्च 2025 तक यह अत्याधुनिक ट्रेन नई दिल्ली और कटरा के बीच नहीं चलेगी।

री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के चलते कैंसिल हुइ ट्रेन?

श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को कैंसिल करने का फैसला जम्मू स्टेशन के री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के चलते लिया गया है। बता दें कि फिलहाल दिल्ली और कटरा के बीच दो वंदे भारत ट्रेनें चलती हैं। पहली है ट्रेन नंबर 22439/22440 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी करटा-नई दिल्ली और दूसरी है ट्रेन नंबर 22477/22478  श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली

सिर्फ ये ट्रेन हुए कैंसिल

बता दें कि ट्रेन नंबर 22439/22440 यानी नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली को 50 दिनों के लिए कैंसिल किया गया है। जम्मू यार्ड पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग काम किया जा रहा है। जम्मू स्टेन के रीडेवलपमेंट के काम के लिए यह कार्य बहुत जरूरी है, जिसके कारण ट्रेन कैंसिल करने का फैसला लिया गया है। ट्रेन कैंसिल करने से इस प्रोजेक्ट को आसानी से पूरा करने में मदद मिलेगी। इस दौरान जम्मू में माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वह कोई अन्य विकल्प चुन लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *