मानकुंवर बाई कॉलेज में 70 से अधिक छात्राओं को अश्लील वीडियो भेजकर उन्होंने ब्लैकमेल करने के मामले,एबीवीपी और कांग्रेस ने घेरा एसपी कार्यालय

By: PalPal India News
September 6, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के शासकीय गवर्नमेंट मानकुंवर बाई कॉलेज में 70 से अधिक छात्राओं के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर उन्होंने ब्लैकमेल करने के मामले में छात्र संगठन सड़क पर उतर आए है। इस पूरे मामले को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और कांग्रेस ने एसपी ऑफिस का घेराव किया। साथ ही पुलिस से मांग की है कि तुरंत कड़ी कार्रवाई करते हुए इस अज्ञात हैकर की तलाश की जाए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी प्रसाद के बाद भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता भी एसपी ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी को ज्ञापन दिया और मांग की जो कि एबीवीपी की थी। पूर्व विधायक विनय सक्सेना का कहना है कि भाजपा सरकार में अब छात्राएं भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में कहीं ना कहीं सरकार की बड़ी लापरवाही के चलते ही इस तरह की घटना हुई है। मामले पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह का कहना है की घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही वह तमाम आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे, जिन्होंने छात्राओं के मोबाइल पर अश्लील वीडियो और फोटो भेजे हैं।

HIGHLIGHTS

  • एबीवीपी और कांग्रेस ने घेरा एसपी कार्यालय
  • छात्राओं के मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेलिंग का मामला
  • आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग

One response to “मानकुंवर बाई कॉलेज में 70 से अधिक छात्राओं को अश्लील वीडियो भेजकर उन्होंने ब्लैकमेल करने के मामले,एबीवीपी और कांग्रेस ने घेरा एसपी कार्यालय”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *