पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में एक गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की 70 से ज्यादा छात्राओं को 4 दिन से वॉट्सऐप पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजे जा रहे हैं। गुरुवार को छात्राओं ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रिंसिपल और पुलिस से की है। सभी बीए फर्स्ट से लेकर फाइनल ईयर की छात्राएं हैं।
छात्राओं के मुताबिक, उनके वॉट्सऐप पर गंदे वीडियो और मैसेज किए गए। इसके बाद से उनके पास किसी शख्स का वॉइस और वीडियो कॉल आ रहा है। वह खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर कहता है- ऐसी चीजें देखती हो, इसकी शिकायत पेरेंट्स से करूंगा। बचना चाहती हो तो पैसे देना होंगे।
ऐसा बताया जा रहा है कि 50 से ज्यादा छात्राओं ने घबराकर 3 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक आरोपी के बताए नंबर पर ऑनलाइन ट्रांसफर किए हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। एक छात्रा के मुताबिक, ‘गुरुवार दोपहर मुझे भी कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम गोरखपुर थाने में पदस्थ एसआई विक्रम गोस्वामी बताया। उसने कहा कि तुम्हारे खिलाफ थाने में शिकायत आई है। तुम्हारे नंबर से किसी को न्यूड वीडियो और फोटो भेजे गए हैं। अब जल्द तुम्हारे घर पर पुलिस आ रही है। जल्द पैसे ट्रांसफर कर दो।’ छात्रा ने इसकी शिकायत कॉलेज मैनेजमेंट से की।
उसका कहना है, दो दिन से मेरे वॉट्सऐप पर भी गंदे वीडियो और फोटो भेजे जा रहे हैं। एबीवीपी, छात्राओं को साथ लेकर कॉलेज, फिर पुलिस के पास पहुंची
मामले की जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं को लगी, तो वे छात्राओं को कॉलेज और थाने लेकर पहुंचे। छात्राओं ने यहां बताया कि 70 से अधिक छात्राओं को अश्लील वीडियो और फोटो भेजे गए हैं। एक छात्रा ने बताया कि फ्रॉड की धमकी से घबराकर उसने 1500 रुपए ट्रांसफर कर दिए।
HIGHLIGHTS