मानसून से पहले मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने कराया मेंटेनेंस

By: PalPal India News
June 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जरा सी आंधी और बारिश में लाइट के गुल हो जाने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए हर साल मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी विद्युत लाइनों का मेंटेनेंस करती है। इस बार भी मेंटेनेंस का यह काम लगभग पूरा कर लिया गया है। कंपनी के शहर व्रत के अधीक्षण अभियंता का कहना है कि मुश्किल से 10 से 15 फ़ीसदी काम और बचा है, जिसे एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। जहां-जहां भी पेड़ों में से होकर बिजली की लाइन जा रही थी ऐसे पेड़ों की डालें कटवा दी गई है। वही एलटी लाइनों को भी टाइट करवा दिया गया है। इसके साथ-साथ ट्रांसफार्मर के सुधार कार्य भी कर दिए गए हैं ताकि आंधी बारिश में बिजली गुल ना हो।

HIGHLIGHTS

  • मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने कराया मेंटेनेंस।
  • बारिश के पहले पूरा कर लिया काम।
  • अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर पूरा किया काम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *