मारुति वैन से जा टकराई बाइक,चार बच्चे घायल, घायल बच्चों को रेफर किया मेडिकल

By: PalPal India News
October 4, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के पाटन में गुरुवार की दोपहर स्कूल वेन से एक तेज रफ्तार बाइक जा टकराई। इस घटना में वेन में बैठे चार बच्चों को चोट आई है, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों ही बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वही एक बाइक सवार को भी सीने में चोट आई है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद घायल बच्चों को 108 और अन्य साधन से पाटन अस्पताल लाया गया। वेन में सवार दो बच्चों के पेट और सीने में गंभीर चोट होने के कारण जबलपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब वेन चालक 12 से अधिक बच्चों को बैठाकर घर छोड़ने जा रहा था, उस दौरान पाटन टोल नाका के पास बाइक सवार दो युवक ने पीछे से स्कूल वैन में टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक पाटन के आधार पब्लिक स्कूल में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक में पढ़ने वाले बच्चों की दोपहर दो बजे छुट्टी हुई थी। वेन में 12 से अधिक बच्चे बैठे हुए थे, जिसे वह घर छोड़ने जा रहा था। वेन पाटन टोल नाका के पास पहुंची थी कि अचानक ही ड्राइवर ने ब्रेक लगाया, जिसके चलते बाइक में सवार होकर पीछे से आ रहे दो युवक संजू मल्लाह, और राजू दोनों निवासी हरदुआ गांव सीधे वेन के पिछले हिस्से से जा टकराए। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वेन का पिछला हिस्सा और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अपने साधन से घायल बच्चों को इलाज के लिए पाटन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना में दो बच्चे और एक बाइक सवार को अधिक चोट आई है, जिसे कि इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पाटन थाना पुलिस ने वेन और बाइक को जब्त कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया है कि स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हुए थे, जबकि बाइक की रफ्तार भी बहुत तेज थी। पुलिस ने बाइक सवार और वैन के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दुर्घटना में घायल हुए बच्चों को उम्र 8 से 10 साल की है। घायल बच्चों के नाम पलक ठाकुर, जीसन्त साहू, अंशू बर्मन और गायत्री चक्रवर्ती है।

HIGHLIGHTS

  • मारुति वैन से जा टकराई बाइक,चार बच्चे घायल
  • वैन में बैठे चार बच्चे घायल,दो गंभीर
  • घायल बच्चों को रेफर किया मेडिकल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *