मार्च 2025 को आ रही ये हॉरर-थ्रिलर फिल्म, फर्स्ट लुक ने ही फैंस को किया इंप्रेस

By: PalPal India News
January 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। अगर आप भी हॉरर फिल्मों के शौक़ीन है तो मार्च में इस साल रिलीज़ हो रही ये थ्रिलर फिल्म आ रही है  तुम्बाड और ब्रह्मयुग्म जैसी सुपरनैचुरल फिल्में जिन्हें दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब सुधांशु राय और पुनीत शर्मा की साई-फाई सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘बैदा’ भी काफी चर्चा में हैं, जो इसी साल मार्च में रिलीज होगी। इस फिल्म के फर्स्ट लुक ने ही फैंस को इंप्रेस कर दिया है।

बैदा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फैंस को किया इम्प्रेस

अपकमिंग साई-फाई सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘बैदा’ का फर्स्ट लुक वीडियो को एक दिलचस्प दुनिया में ले जाता है, जो भ्रम से घिरी है। वीडियो में खाली पड़े घर, लालटेन, जंगल और भ्रम का जाल देखने को मिलता है, जो बेहद दिलचस्प और डरावना है। ये फिल्म सुधांशु राय की एक लोकप्रिय ऑडियो स्टोरी पर बनी है, जिसका बैकग्राउंड भारत के हिंदी हार्टलैंड से है।

55 सेकेंड के वीडियो में क्या-क्या देखने को मिलता है?

बैदा के 55 सेकेंड के वीडियो  में निर्जन कॉटेज, लालटेन, घना जंगल और भ्रम का जाल देखने को मिलता है। फिल्म के निर्माता सुधांशु राय और निर्देशक पुनीत शर्मा ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है, जिसके अनुसार बैदा 21 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सेंट्स आर्ट और कहानीकार सुधांशु राय के बैनर ने बैदा की पहली झलक के साथ दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी है।

भ्रम जाल की कहानी है बैदा

मेकर्स के अनुसार, बैदा एक भ्रम जाल की कहानी है, जिसमें सुधांशु राय लीड रोल में दिखाई देंगे। उनका किरदार अलग-अलग फ्रेम और डायमेंसन्स से गुजरता है। बैदा की पहली झलक ही इतनी दमदार है कि इसे देखने के बाद दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। फिल्म में चायपत्ती फेम शोभित सुजय, डिटेक्टिव बूमराह फेम मनीषा राय, तरुण खन्ना, हितेन तेजवानी, सौरभ राज जैन और प्रदीप काबरा जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म के एडिटर कांतारा और 777 चार्ली पेम प्रतीक शेट्टी हैं। इस फिल्म का ट्रेलर आप सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर देख सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *