मालती गुप्ता की पार्थिव देह को छात्र-छात्राओं के लिए किया दान,मालती गुप्ता की देहदान की इच्छा थी

By: PalPal India News
August 22, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गहोई वैश्य समाज के प्रतिष्ठित बडोनिया परिवार की मालती गुप्ता की देह आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज को दान की गई। मालती गुप्ता का बुधवार को निधन हो गया था। इसके बाद उनकी इच्छा अनुसार उनकी बेटी प्रिया गुप्ता और उनके पति महेश गुप्ता मालती गुप्ता का पार्थिव शरीर फूलों से सजाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां औपचारिकताएं पूरी का मालती गुप्ता की देह का दान कर दिया गया। इस देहदान से मेडिकल के करीब ढाई सौ छात्र-छात्राओं को लाभ होगा वही नए-नए अनुसंधान से लाखों करोड़ों मरीजों को भी इसका फायदा मिलेगा।

मालती गुप्ता ने 2015 में ही अपनी देह दान करने का फैसला कर लिया था और जीते जी उन्होंने तमाम औपचारिकताएं पूरी कर दी थी। ताकि मरने के बाद उनका शरीर मेडिकल के छात्र-छात्राओं के काम आ सके इस मौके पर गहोई वैश्य पंचायत सभा के अध्यक्ष श्याम बिहारी चौदहा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उनके समाज की महिला मालती गुप्ता ने देहदान करके पूरे समाज को गौरवान्वित किया है क्योंकि देहदान से बड़ा समाज सेवा का काम और कोई हो नहीं सकता।

HIGHLIGHTS

  • मालती गुप्ता की देहदान की इच्छा पूरी।
  • निधन के बाद पार्थिव शरीर लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे उनके परिजन।
  • पार्थिव देह को छात्र-छात्राओं के लिए किया दान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *