पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। केरल हाईकोर्ट ने अभिनेता सिद्दीकी के खिलाफ चल रहे दुष्कर्म के मामले में, जमानत देने से इनकार कर दिया,जिसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता फरार हो गए हैं और उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया है।
आपको बता दे मलयालम सिनेमा ‘मीटू’ मामले में अपराधी अभिनेता सिद्दीकी को केरल उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अब केरल पुलिस सिद्दीकी को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है की सिद्दीक को हाल ही में मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन का महासचिव चुना गया था। लेकिन इन आरोपों के सामने आने के तुरंत बाद सिद्दीक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब अदालत ने एक पूर्व अभिनेत्री द्वारा उनके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराइ थी जिसमें सिद्दीकी ने 2016 में तिरुवनंतपुरम के एक सरकारी होटल में अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में अदालत ने सिद्दीक की जमानत याचिका खारिज कर दी और पुलिस को सिद्दीकी को गिरफ्तार करने के आर्डर दिए जिसके बाद से ही कहा जा रहा है की अभिनेता फरार हैं और अपन फोन बंद कर लिया, ऐसे में सिद्दीकी के ठिकाने का पता लगाने के लिए पुलिस ने कोशिशें तेज कर दी हैं और लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।
अभिनेत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराते समय बताया था कि सिद्दीक ने तमिल फिल्म में अभिनेत्री की भूमिका देने के बदले में उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। लेकिन जब अभिनेत्री ने मना कर दिया तो अभिनेता ने जबरदस्ती उनके साथ दुष्कर्म किया।