मुंबई 14 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत कई लोगों के मरने की आशंका

By: PalPal India News
October 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मुंबई के एक 14 मंजिला इमारत में भयंकर आग लग गई। दमकल विभाग को जैसे ही सुचना मिली वहां गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। वहीँ बताया जा रहा है की इसमें कई लोगों के मरने की आशंका है। मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित 10 मंजिला इमारत रिया महल में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग में तीन लोगों की झुलसने से मौत हो गई है। सीएमओ ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। वहीं, तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

आग पर की जा रही काबू पाने की कोशिश 

जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। कुछ लोगों के घायल होने की आशंका भी जताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी  मौके में मौजूद

मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों, हाइड्रेंट, टर्नटेबल सीढ़ी और एक एम्बुलेंस मौजूद हैं। आग एक आवासीय फ्लैट तक ही सीमित है और अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *