पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को शाम जबलपुर पहुंचे यहां उन्होंने 20 जुलाई को होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारी की समीक्षा की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्वेंशन एंड इनफॉरमेशन सेंटर पहुंचकर उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ तैयारी का जायजा लिया। यहां पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की एक बैठक भी ली मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में और खास तौर पर महाकौशल में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए यह रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा निवेशक आए उद्योग लगाए और मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले।
HIGHLIGHTS