पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर का विरोध कर रहे जूनियर डॉक्टर और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के रवैये पर नाराजगी जताई है। जूनियर डॉक्टर और आईएमए के पदाधिकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव के नगर आगमन पर उनसे मिलने के लिए कई घंटे इंतजार करते रहे। लेकिन जब उनकी बारी आई तो वह मुख्यमंत्री को सिर्फ कागज ही पकड़ा पाए। जिसे लेकर वे काफी आहत हुए डॉक्टरो का कहना है कि वे सुरक्षा को सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाह रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव के रवैये ने उन्हें काफी दुखी किया है।
HIGHLIGHTS