पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ देने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलित हो गए हैं। इसे लेकर तमाम कर्मचारियों ने आज मेडिकल कॉलेज के डीन कार्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सोपा। जिसमें सातवे वेतनमान का लाभ देने समेत अन्य मांगों का जिक्र है कर्मचारियों ने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है की यदि एक सप्ताह के अंदर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे काम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों ने प्रदेश सर्कार होश में आओं जैसे नारे लगाये।
विनीता गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने जैसे चिकत्सकों को सातवे वेतनमान का लाभ 2016 से दिया है वैसे ही भी 2016 से लाभ दिया जाये क्योंकि हम भी चाहते है की हमें भी समय – समय पर लाभ दिया जाये, पर हमारे साथ पक्षपात पूर्ण व्यवहार किया जाता है कि हमें हर बार अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करना पड़ता है। मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन है कि वो हमें सातवे वेतन मन का लाभ 2016 से दे ।
“विनीता गुप्ता संभाग अध्यक्ष”
HIGHLIGHTS