मेडिकल कॉलेज के पास हुड़दंग कर रहे आठ युवक को पुलिश ने किया गिरफ्तार

By: PalPal India News
July 11, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर रात 2 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से गोरखपुर, गढ़ा और धनवंतरी नगर पुलिस चौकी को मैसेज पहुंचा- एक ब्लैक स्कॉर्पियो में कुछ लड़के शराब के नशे में धुत होकर तेज रफ्तार से न सिर्फ गाड़ी चला रहे हैं बल्कि सड़क से निकल रहे लोगों के साथ गाली-गलौज भी कर रहे हैं। यह मैसेज जैसे ही तीनों ही थानों की पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिसअलर्ट हुई और फिर आठ किलोमीटर तक स्कॉर्पियो में घूम रहे 8 लड़कों को घेरकर छोटी लाइन से पकड़ा। यह सभी लड़के शराब के नशे में थे।

स्कॉर्पियो में सवार लड़कों को गोरखपुर थाने लाया गया जहां उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई। जानकारी के मुताबिक ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार आठ लड़के तेज रफ्तार से बीच सड़क पर गाड़ी चला रहे थे। कई मर्तबा ऐसा भी लगा कि किसी वाहन से टक्कर ना हो जाए। स्थानीय लोगों ने यह जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी जिसके बाद कंट्रोल रूम से तीन थानों में मैसेज गया।

पुलिस ने जब घेराबंदी कर स्कॉर्पियो कर में बैठे लड़कों को पकड़ा तो पता चला कि जिस स्कॉर्पियो में बैठकर यह लड़के लोग हंगामा कर रहे थे। जिस गाड़ी में लड़के सवार थे, उस गाड़ी में पुलिस लिखा हुआ था। यह ब्लैक स्कॉर्पियो किसकी है और आखिर क्यों इसमें पुलिस लिखा हुआ हैं, यह जवाब अभी पुलिस के पास नहीं है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

HIGHLIGHTS

  • पुलिस ने 8 किमी पीछा कर स्कार्पियो सवारों को पकड़ा
  • मेडिकल कॉलेज के पास हुड़दंग कर रहे आठ गिरफ्तार
  • पुलिस ने स्कार्पियो का पीछा करके शास्त्री ब्रिज के पास दबोचा
  • कार में लिखा था पुलिस, शराब के नशे में धुत थे युवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *