मैगी नूडल्स में निकले जिंदा कीड़े, उपभोक्ता ने वीडियो बनाकर नेशनल कंज्यूमर फोरम में की शिकायत

By: PalPal India News
September 10, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी खरीदी गई मैगी नूडल्स में जिंदा कीड़े पाए गए हैं। यह घटना जबलपुर के कंटगी क्षेत्र की है, जहां निवासी अंकित सेंगर ने दावा किया है कि उन्हें अपनी करीबी किराना दुकान से खरीदी गई मैगी नूडल्स में कीड़े मिले। अंकित सेंगर ने बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने अपने पड़ोस की दुकान, पारस पतंजलि, से मैगी नूडल्स खरीदी थी। जब उन्होंने घर पर नूडल्स को पानी में डाला, तो तुरंत कीड़े तैरते हुए दिखे। यह देखकर वे तुरंत दुकानदार के पास पहुंचे और समस्या बताई। दुकानदार ने उनकी शिकायत को सुनते हुए यह स्पष्ट किया कि यह उत्पाद नेस्ले कंपनी का है और इसकी जिम्मेदार कंपनी ही होगी।

उपभोक्ता ने इस घटना की शिकायत नेशनल कंज्यूमर फोरम के हेल्पलाइन नंबर पर की। शिकायत दर्ज करने के बाद, उन्हें सूचित किया गया कि मंगलवार को जबलपुर के फूड सेफ्टी ऑफिसर उनके घर आकर नूडल्स का सैंपल लेंगे। इसके साथ ही, नेस्ले कंपनी की टीम भी इस मामले में संपर्क करेगी और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। मैगी नूडल्स पर जो पैकेजिंग डेट अंकित है, वह मई 2024 है और एक्सपाइरी डेट जनवरी 2025 है। इस स्थिति को देखते हुए, यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं उत्पाद के निर्माण या पैकिंग के दौरान कोई चूक तो नहीं हुई, जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई है।

HIGHLIGHTS

  • मैगी नूडल्स में निकले जिंदा कीड़े।
  • उपभोक्ता ने वीडियो बनाकर नेशनल कंज्यूमर फोरम में की शिकायत।
  • शिकायत दर्ज अब घर पहुचेंगे अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *