मैजिक वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने लिया एक्शन

By: PalPal India News
June 8, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि देवास। सड़कों पर धमा चौकड़ी मचाने वाले मैजिक वाहनों के खिलाफ पर आज यातायात पुलिस ने कार्रवाई की  कार्यवाही के दौरान पुलिस ने लगभग 35 मैजिक वाहनों को  पकड़ा। बताया जा रहा है कि मैजिक संचालकों द्वारा  वाहनों को अधूरे दस्तावेजों और अनियमितता के साथ संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने शहर के अलग-अलग थानों सहित पुलिस लाईन में इन वाहनों को खड़ा किया है। कार्यवाही के बाद मैजिक संचालक यातायात थाने और अलग-अलग स्थानों पर रखे अपने वाहनों को छुड़ानें के लिये पंहुच रहे हैं हालांकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ने इस मामले में प्रभावी कार्यवाही करने की बात कही है।

HIGHLIGHTS

  • मैजिक वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई से हड़कंप
  • देवास में यातायात पुलिस ने लिया एक्शन
  • अनियमितता पाये जाने पर कई वाहनों को पकड़ा
  • बिना दस्तावेजों के सड़क पर मचा रहे थे धमाचौकड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *