मैरिज गार्डन के टेंट गोदाम में लगी आग,फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां 3 घंटे में बुझा सकीं आग

By: PalPal India News
October 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में टेंट हाउस के गोदाम में गुरुवार दोपहर आग लग गई। घटना कछपुरा माल गोदाम के पास बीएल मैरिज गार्डन में बने गोदाम की है। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां 3 घंटे में आग बुझा सकीं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। उधर, स्थानीय लोगों का आरोप है कि मैरिज गार्डन सीलिंग की जमीन (सरकारी) पर काबिज है। दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि समय पर आग बुझा ली गई।

इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। जिस जमीन पर मैरिज गार्डन बना है, वो रब्बी मालगुजार की है और उन्होंने चुन्नी यादव को किराए पर दी हुई है। गुरुवार दोपहर 1.30 बजे के आसपास इस गोदाम में आग लगी। आसपास के तीन घरों में धुआं भर गया।

HIGHLIGHTS

  • मैरिज गार्डन के टेंट गोदाम में लगी आग
  • फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां 3 घंटे में बुझा सकीं
  • घरों में भरा धुआं,मची अफरातफरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *