मैहर के  शातिर अपराधी शारदा श्रीवास्तव के खिलाफ  मामला दर्ज

By: PalPal India News
June 2, 2024

मैहर के  शातिर अपराधी शारदा श्रीवास्तव के खिलाफ  मामला दर्ज किया तथा गिरफ्तार भी किया गया 

पलपल इंडिया प्रतिनिधि , मैहर मैहर के  शातिर अपराधी शारदा श्रीवास्तव उर्फ दद्दा जिसके ऊपर पूर्व में कई गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज है जो आए दिन विवादों में रहता है कहीं देवी जी के मन्दिर के कर्मचारियों को मारता व धमकता है तो कभी दुकानदारो को डरता व धमकता रहता है ऐसा ही मामला दो दिन पहले देवी जी मन्दिर क्षेत्र में सामने आया शारदा श्रीवास्तव उर्फ दद्दा आपने भाई पत्नी व दोस्त सहित एक गरीब दुकानदार उपेन्द्र त्रिपाठी को उसके ही दुकान जाकर रात्रि के समय शटर खोलकर मारा और पूरे क्षेत्र में उसको मारते हुए जुलूस निकाल कर देवी जी चौंकी लाया जाता है ओर झूठी शिकायत करवाता है

जब मैहर पुलिस जांच में जुटी व बरीकी से जांच किया गया तो पता चला कि हमेशा की तरह इस बार भी शारदा श्रीवास्तव उर्फ दद्दा ने अपना क्षेत्र में नाम व दबदबा कायम रखने के लिए ऐसी सोची समझी रणनीति के तहत दुकानदार उपेन्द्र त्रिपाठी को रात्रि के समय दुकान के अन्दर से जबरियन मारा व क्षेत्र में दहशतगर्दी हो जिसके लिए उसको जूलूस निकाल कर मार गया इन सब पहलू को देखते हुए मैहर थाना प्रभारी अनिमेष दुवेदी ने शारदा श्रीवास्तव उर्फ दद्दा व अन्य के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया व उन्हें गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भिजवाने का कार्य भी किया

HIGHLIGHTS

शातिर अपराधी शारदा श्रीवास्तव उर्फ दद्दा की करतूत आई सामने

दुकानदार के साथ की मारपीट निकाला जुलूस

सामने आया मारपीट की घटना का वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *