पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास संस्थान के द्वारा मॉडल हाई स्कूल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 11वीं और 12वीं के बच्चों को स्किल डेवलपमेंट की बारीकियां बताई गई और उनसे शहर के विकास पर सुझाव लिए गए। पंडित लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट विद्यालय मॉडल हाई स्कूल में आयोजित इस कार्यशाला में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संस्थान के लोगों को बताया कि उनकी किस स्किल में दिलचस्पी है। उसके हिसाब से कौशल विकास संस्थान के लोगों ने उन्हें आगे बढ़ने का तरीका बताया।
मॉडल हाई स्कूल के प्राचार्य का कहना है कि अलग-अलग विषयों के बच्चों के लिए अलग-अलग कार्यशाला आयोजित की जा रही है, ताकि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में स्किल डेवलपमेंट भी हो सके और वे शहर प्रदेश और देश के विकास की दिशा में अपना योगदान दे सके।