पलपल इंडिया प्रतिनधि। एक तरफ मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ जाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। खास तौर पर अस्थमा के मरीजों के लिए मौसम काफी खतरनाक साबित हो रहा है। विक्टोरिया अस्पताल में अस्थमा के मरीजों का ताता लगा हुआ है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय मिश्रा का कहना है कि दिवाली के बाद जहां प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। वहीं मौसम में ठंडी और गर्मी हो रही है ऐसे में लोगों को मास्क का उपयोग करना चाहिए। अस्थमा के मरीज ठीक तो हो जाते हैं लेकिन अगर उन्हें अस्पताल आने से बचना है तो मास्क लगाना चाहिए।
HIGHLIGHTS