पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। टप्पल यमुना एक्सप्रेसवे पर 22 दिसंबर रात 12 बजे गाजियाबाद से वृंदावन जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार सवार तीन युवकों ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर 112 पीआरबी व दमकल पहुंच गई। बड़ी ही मशक्कत से आग बुझाई।
शाहबाबाद राजबाग मेट्रो स्टेशन निवासी आकाश शर्मा अपने दो साथी विजय स्वामी, प्रेम स्वामी निवासी शिव बिहार उत्तरांचल कॉलोनी गाजियाबाद से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते कार से वृंदावन जा रहे थे। 22 दिसंबर रात करीब 12 बजे सिमरौटी चौकी के पास पाइंट 54 पर कार में अचानक आग लग गई। तीनों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस और दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल ने जब तक आग बुझाई तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
HIGHLIGHTS