पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पाटन बेलखेड़ा के कटरा में रहने वाले संदीप चौधरी नाम के युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि संदीप चौधरी ने जहर खाने के बाद मरने से पहले एक वीडियो बनाया था। जिसमें उसने अपने सास ससुर और मौसा समेत एक अन्य रिश्तेदार का नाम लिया था। लिहाजा इस वीडियो के आधार पर संदीप चौधरी के सास ससुर मौसा और एक रिश्तेदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
HIGHLIGHTS